प्रयागराज, मार्च 16 -- राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-055 के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह आयोजित हुआ। छात्राओं ने लोकगीत, नृत्य और 'डिजिटल इंडिया एवं मोबाइल सुरक्षा' विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका शर्मा ने शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका का पुरस्कार श्रुति मिश्रा को मिला। प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...