रांची, जून 10 -- रनिया, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय भुईयां समाज, रनिया प्रखंड की ओर से बुधवार को बेलसियांगढ़ गांव में अंडर-18 एशियाई महिला हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य श्रुति कुमारी को सम्मानित किया गया। समाज के लोगों ने उन्हें शॉल, पुष्पगुच्छ एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्रुति कुमारी ने कहा कि भारतीय टीम ने एशियाई हॉकी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में स्वर्ण तथा महिला वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के लिए देशभर के लोगों से उन्हें भरपूर प्यार और समर्थन मिला है। श्रुति ने कहा कि अब उनका लक्ष्य सीनियर भारतीय टीम में स्थान बनाना है, जिसके लिए वह और अधिक मेहनत करेंगी। उन्होंने इस ...