हमीरपुर, मार्च 29 -- भरुआ सुमेरपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित श्रुतलेख प्रतियोगिता में क्षेत्र के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय चंदपुरवा बुजुर्ग के प्रधानाध्यापक इब्राहिम ने बताया कि छात्र स्वतंत्र कुमार ने प्रथम एवं प्राथमिक विद्यालय ऊंछा की प्रधानाध्यापिका ज़किया बानो ने बताया कि छात्रा गौरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। इसी तरह नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में उच्च प्राथमिक विद्यालय करेना डेरा के कक्षा पांच के छात्र धनंजय के 93.75 फीसदी अंक प्राप्त करने पर विद्यालय में सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसएमसी ...