फरीदाबाद, मार्च 17 -- बल्लभगढ़। सकल दिगंबर जैन समाज बल्लभगढ़ के तत्वावधान में 22 मार्च से 31 मार्च 2026 तक श्री 1008 सर्वतोभद्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम सामुदायिक भवन, सेक्टर-2 फरीदाबाद में आयोजित होगा। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मलाभ प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में युगल मुनिराज श्रद्धानंद महाराज और पवित्रानंद महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा। आयोजन के दौरान प्रतिदिन पूजन-अर्चना और महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...