सहारनपुर, मार्च 31 -- नानौता। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर देवाधिदेव श्री 1008 महावीर भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़ी धूमधाम से श्री जी को अर्धसमर्पित कर मनाया गया। सोमवार को नगर के मेन बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में श्री जी का अभिषेक के उपरांत शांति धारा की गई। तथा धर्म प्रेमियों द्वारा देव शास्त्र गुरु का पूजन व भगवान महावीर का पूजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष अनिल जैन, जिनेंद्र जैन काकू, मनोज कुमार जैन, हर्ष कुमार जैन, रोबिन जैन, पंकज जैन, मनन जैन, छोटन लाल,अंकित जैन, संदीप जैन, तरुण जैन, दिव्य जैन, हिमांशु जैन, अर्चना, रीमा, जूही, स्वीटी जैन सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...