श्री हरि मंदिर में 17 से श्रीमद्भागवत कथा
बरेली, मई 15 -- श्री हरि मंदिर, मॉडल टाउन में 17 से 23 मई तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा व्यास आचार्य अमन कृष्ण शास्त्री महाराज प्रतिदिन शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराएंगे। 16 मई को शाम पांच बजे भव्य कलश यात्रा के साथ निकाली जाएगी, जो श्री हरि मंदिर पर संपन्न होगी। 22 मई को रुक्मणी विवाह और 23 मई को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष तथा फूलों की होली का आयोजन होगा। यह भी पढ़ें- 551 मातृ शक्तियों ने सिर पर कलश धारण कर निकाली यात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.