बरेली, मई 24 -- मॉडल टॉउन स्थित श्री हरि मंदिर में कथा व्यास गोविंद देव गिरी महाराज 26 मई से 1 जून तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे। भव्य एवं अलौकिक कथा की तैयारियों को लेकर रविवार को मंदिर परिसर में एक विशेष सेवा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान सचिव रवि छाबड़ा, राजकुमार अग्रवाल, सुशील अरोड़ा, अश्वनी ओबेरॉय, डॉ. बृजेश यादव, संजय आनन्द, गोविन्द तनेजा समेत अन्य सहयोगी संस्थाओं के सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...