दुमका, मार्च 6 -- रानेश्वर। आसनबनी गांव के मांझपड़ा स्थित श्री हरि मंदिर परिसर में शुक्रवार से 16 प्रहर व्यापी अखंड हरिनाम संकीर्तन शुभारंभ हो गया। जो रविवार तक चलेगा। पूर्व वर्द्धमान से आए कीर्तन गायक तेनु कृष्ण दास नन्द एवं सम्प्रदाय के द्वारा श्री राधा कृष्ण की लीला कीर्तन प्रस्तुत की जा रही है। आयोजित धर्मीय अनुष्ठान को लेकर गांव में भक्ति का माहौल है। कीर्तन श्रवण के लिए आसपास गांव से श्रोताओं की आगमन निरन्तर जारी है। उत्सव की सफल संचालन को लेकर ग्रामीण जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...