मुरादाबाद, अप्रैल 23 -- आशियाना स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में श्री हरि कथा का आयोजन किया गया। कथा व्यास आचार्य राजेंद्र नाथ ने कहा कि श्री हरि ही जगत के पालन हार हैं। समस्त सृष्टि का संचालन इनके द्वारा ही किया जाता है। मनुष्य इनकी शरणागति में ही रहकर मोक्ष प्राप्त कर सकता है। व्यवस्था में राजेश शर्मा, सुनीता शर्मा, मनोज राघव, सुनीता गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, कपिल आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...