गोरखपुर, दिसम्बर 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से सोमवार को श्रीराम लीला मैदान मानसरोवर, सूर्यकुंड में पांच दिवसीय श्री हरि कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इसके पूर्व दोपहर 12 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें पीत वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लिए तमाम महिलाओं ने प्रतिभाग किया। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के पूर्वांचल संयोजक स्वामी अर्जुनानंद ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक दिव्य गुरु आशुतोष महाराज की साध्वी शिष्या साध्वी अनंता भारती श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगी। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और अध्यात्म का संदेश दिया जाएगा। संस्थान पिछले तीन दशकों से गोरखपुर जिले सहित पूरे पूर्वांचल क्षेत्र में आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करता आ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.