गिरडीह, फरवरी 1 -- डुमरी, प्रतिनिधि। एकल अभियान संच डुमरी द्वारा रविवार को एकल श्री हरि कथा सत्संग प्रतियोगिता कार्यक्रम घुटवाली में स्थित श्री झारखंडी कमला धाम शिव मंदिर प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। वक्ताओं ने एकल अभियान के द्वारा सामाजिक, शैक्षणिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। सत्संग प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले एवं भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भगवा गमछा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एकल अभियान के डुमरी संच के 30 गांव के आचार्य समेत 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। वहीं कार्यक्रम का समापन पूर्णता मंत्र से किया गया। कार्यक्रम में जिप सदस्य सुनीता कुमारी, संच अध्यक्ष शिवकुमार जायसवाल, कोषाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.