अंबेडकर नगर, जनवरी 4 -- अम्बेडकनगर, संवाददाता। श्री हरगौरी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आदमपुर तिन्दौली का प्रबंध तंत्र भंग करते हुए शासन ने प्राधिकृत नियंत्रक की तैनाती कर दी है। विद्यालय के संचालन एवं प्रबंधन के लिए राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर के प्रधानाचार्य को एक वर्ष के लिए (पदेन) प्राधिकृत नियंत्रक बनाया है। प्राधिकृत नियंत्रक संस्था में व्याप्त अनियमितताओं का निराकरण कराते हुए मान्य प्रबन्ध समिति के गठन की कार्यवाही सुनिश्चित कराएंगे। शासन ने यह फैसला विद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं के दृष्टिगत लिया है। विद्यालय के प्रबंधक भूपाल कृष्ण द्विवेदी पर आरोप है कि उन्होंने कूटरचना करके फर्जी तरीके से प्रबंधसमिति पर कब्जा कर लिया है। वर्तमान समय में भी उनके द्वारा बिना पर्यवेक्षक के चुनाव की कार्यवाही कर ली गई, जिसके चलते उनका हस्ताक्ष...