मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रीराम हनुमान मंडल परिवार द्वारा 53वां श्री हनुमान वार्षिक प्रकटोत्सव 31 मार्च से 2 अप्रैल तक अखाड़ाघाट कृष्णा टॉकीज के पीछे स्थित श्री सालासर हनुमान मंदिर में मनाया जाएगा। आयोजन की जानकारी देते हुए संयोजक श्याम सुंदर भरतिया, अध्यक्ष मनोहर केजरीवाल और महामंत्री राजेश कुमार बंका ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव की शुरुआत 31 मार्च मंगलवार को प्रातः 7 बजे हनुमान ध्वजा यात्रा के साथ होगी। इसी दिन संध्या 6 बजे उद्घाटन समारोह और रात्रि 8 बजे से भजन कार्यक्रम होगा। एक अप्रैल बुधवार की सुबह 10 बजे से सुंदरकांड का पाठ होगा। महोत्सव का समापन 2 अप्रैल गुरुवार को दोपहर एक बजे पूर्णाहुति के साथ होगा। कार्यक्रम में दिल्ली के प्रसिद्ध कलाकार आएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.