श्री हनुमान मंदिर का मना वार्षिकोत्सव, हुआ रामायण पाठ
मऊ, मई 25 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत नगर के बस स्टेशन स्थित श्री हनुमान मंदिर का 41वां वार्षिकोत्सव रविवार को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की तथा भगवान श्रीराम और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान एवं भक्ति भाव के साथ रामायण पाठ में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र में शांति बनाए रखने की कामना की गई। रामचरितमानस की चौपाइयां एवं भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यह भी पढ़ें- हवन यज्ञ के साथ हनुमान मंदिर में वार्षिकोत्सव का समापन मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.