रांची, मार्च 9 -- रांची। धार्मिक संस्था श्री हनुमान मंडल का 48वां वार्षिक महोत्सव 29 मार्च को रातू रोड स्थित पोद्दार सत्संग भवन में आयोजित होगा। अध्यक्ष सज्जन पाड़िया और मंत्री श्रवण अग्रवाल ने बताया कि एक दिवसीय उत्सव सुबह 7 से रात 9 बजे तक चलेगा। इस दौरान श्री बालाजी का भव्य दरबार, अलौकिक पुष्प शृंगार और मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। दोपहर में भक्तों द्वारा छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में पूरी टीम जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...