मऊ, जून 27 -- मऊ, संवाददाता। श्री हनुमान जी महाराज की कृपा से जीवन में सुख शान्ति और समृद्धि तथा आनंद प्राप्त होता है। श्री हनुमान प्रभु रोग, दोष और भय का नाश कर बुद्धि, बल और साहस प्रदान करते हैं। यह बातें श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के प्रमुख चंद्र शेखर अग्रवाल ने नगर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर हनुमान घाट पर श्री सुंदरकाण्ड पाठ परिवार द्वारा आयोजित संगीतमय सुंदरकांड पाठ के दौरान कही। पाठ के दौरान श्री हनुमान जी महाराज के महामंत्र का जाप किया गया। इसके अलावा मनोज तिवारी, आशीष सिंह, डॉ.राम गोपाल, दीप गुप्ता, रामप्यारे गुप्ता, अजय गुप्ता, अजय मिश्र तथा धनंजय वर्मा ने मनमोहक स्वरों में श्रीसुंदरकाण्ड का पाठ किया। इस अवसर पर हरेंद्र यादव द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। आरती भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर ठाकुर प्रसाद शर्म...