देहरादून, अप्रैल 2 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता।श्री एकादशमुखी हनुमान मंदिर, जामुनवाला में श्री हनुमान सेवा दल द्वारा दो दिवसीय श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस संस्थापक भवानी गिरी महाराज के सानिध्य में श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके पश्चात श्री हनुमान सेवा दल द्वारा विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री एकादशमुखी हनुमान जी को सवा सौ किलो बूंदी, 51 किलो लड्डू, 51 किलो मिठाई एवं 51 किलो फलों का भोग अर्पित किया गया तथा भव्य आतिशबाजी भी की गई। पूर्वविधायक राजकुमार समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवादल द्वारा आयोजित 16वीं श्री बालाजी भव्य शोभा यात्रा...