अलीगढ़, मार्च 30 -- अलीगढ़। श्री गिलहराज जी हनुमान मंदिर में चल रहे श्री हनुमान जन्मोत्सव के तहत रविवार को संगीतमय हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। बाबा की ज्योत जला के आह्वान किया गया। कृष्णा बृजवासी ने राधा नाम की धुन पर भजन सुनाए। गायक अरुण पचौरी ने खाटू श्याम के भजन सुनाए। गोविंद, मोहित, अनिल ने भी भजन गाए। बाबा श्री गिलहराज जी महाराज का स्वर्णिम शृंगार किया गया। खाटू श्याम बाबा को अंगूर से बनी माला पहना कर शृंगार किया। पूरे मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। महंत योगी कौशल नाथ ने आरती की व सभी को प्रसाद का वितरण किया। कार्यक्रम में ओम प्रकाश, दिव्यांशु, गौरव, कुणाल, नवनीत, आयुष उपस्थित रहे। आज शाम 7 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...