अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। श्री बालाजी दरबार, अशोक नगर के द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। पदाधिकारियों ने आयोजन को लेकर गूलर रोड स्थित बैंक्वेट में प्रेसवार्ता का आयोजन कर जानकारी साझा की। प्रेसवार्ता में अशोक गुप्ता ने बताया कि श्री बालाजी महाराज के आशीर्वाद से हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 15वां हनुमान जन्मोत्सव का विशाल आयोजन होने जा रहा है। गूलर रोड स्थित मंत्रा बैंक्वेट हॉल में आज गुरूवार को सुबह 10 बजे दरबार स्थापना की जाएगी। उसके बाद सर्वमनोकामनार्थ एवं पित्त दोष निवारण यज्ञ सुबह 10:30 बजे से आयोजित होगा। इसी के साथ श्री बालाजी महाराज, श्री भैरों जी महाराज, श्री प्रेतराज सरकार की अर्जी दोपहर 2 बजे तक लगाई जाएगी। दोपहर 3 बजे हनुमत यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। शाम 5:30 बजे ...