बुलंदशहर, अप्रैल 3 -- श्री हनुमान जन्मोत्सव पर प्राचीन बाल हनुमान मंदिर में देर रात्रि तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये। श्री हनुमान जी की शोभायात्रा निकाल 56 भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर जाह्नवी घाट स्थित बाल हनुमान मंदिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए। गुरुवार देर शाम को बाल निकेतन मांटेसरी स्कूल से श्री हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ पालिका चेयरमैन ब्रजेश गोयल, अधिवक्ता उमेश भारद्वाज, राजू ने संयुक्त रूप से हनुमान जी की आरती कर किया। शोभायात्रा में हनुमान जी, भगवान राम, खाटूश्याम जी की झांकी, अखाड़े, बैंड, झांकियों ने सभी को मंत्र मुक्त कर दिया। शोभा यात्रा की उपरांत जाह्नवी द्वार के निकट प्राचीन श्री बाल हनुमान मंदिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। मंदिर से शिव चौक तक रंग बिरंगी हजारो...