बिजनौर, मार्च 31 -- धामपुर। श्री हनुमान जन्मोत्सव का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ किया गया। मंगलवार को बाबा श्री नीव करौरी कृपा कुंज एवं श्रीमद् हनुमत सेवा समिति की ओर से नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने हाथों में धर्म ध्वजा लेकर और पीत वस्तधारी महिलाओं ने सिर पर सजे धजे कलश धारण कर नगर के मुख्य मार्गो का भ्रमण किया। शोभायात्रा में बजरंगबली, सीता राम व लक्ष्मण की मनोहारी झांकी सजाई गई। बैंडबाजों के साथ बज रहे बजरंगबली के भजनों से नगर का वातावरण भक्तिमयी हो गया। शोभायात्रा कालागढ़ मार्ग स्थित शुभम मंडप से प्रारंभ होकर नगीना चौक, भगत सिंह चौक, फल चौक, बड़ी मंडी, स्टेशन मार्ग, सुभाष चौक होते ही मंडप पहुंचकर ही संपन्न हुई। शोभायात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। आयोजकों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.