आगरा, अप्रैल 2 -- जनपद में गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान हुए। शहरी, कस्बाई क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण अंचलों ने भी हनुमान चालीसा, सुंदरकांड के पाठ कराए गए। शोभायात्राएं भी निकाली गईं। इसके बाद प्रसाद वितरण एवं भंडारों का सिलसिला शुरू हुआ, जो कि प्रभु इच्छा तक जारी रहा। भंडारों में आसपास के लोगों के साथ ही राहगीरों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। कासगंज शहर में भी हनुमान जयंती के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम हुए। बजरंग दल ने शोभायात्रा निकाली। शहर के प्रभुपार्क से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इसमें हनुमान की झांकी के अलावा विभिन्न दैवीय झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा का नगर में भ्रमण कराया गया। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त रही। ढोलना के नगला तैयव खां कश्यप मंदिर से दोपहर 12 बजे से शोभायात्रा निकाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.