मऊ, अप्रैल 14 -- मऊ। संतो का जीवन में आना और उनका आशीर्वाद परम सौभाग्य होता है। संतो के दर्शन से सीधे श्री हरि का साक्षात्कार होता है। उक्त सद्विचार डा.रामगोपाल ने नगर के रेलवे क्रॉसिंग स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में मंगलवार को आयोजित श्री सुंदरकाण्ड पाठ के पश्चात कही। संगीतमय संुदरकाण्ड पाठ से पूरा मंदिर परिसर हनुमान मय हो गया था। इस अवसर पर सभासद राजीव सैनी, सुनील चौबे, अनुपम पाण्डेय, अजय मिश्र, बब्बन सिंह, वीरेंद्र गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...