श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए हुई समीक्षा बैठक
छपरा, जून 24 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के जूरन छपरा गांव के जटू ब्रह्म स्थान पर 25 जून से आयोजित श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए बुधवार को यज्ञ आयोजन समिति की बैठक यज्ञस्थल पर हुई जिसमें यज्ञ की तैयारियों को और बेहतर बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया।
यज्ञ में भागीदारी बैठक के बाद यज्ञ के अध्यक्ष बाबा दामोदर दास जी महाराज ने बताया कि गुरुवार को आयोजित कलशयात्रा और जलभरी कार्यक्रम में दो हजार से अधिक महिलाएं भाग लेगी। यज्ञ के के दौरान यहां स्थित पोखरा में विधि विधान से पूजा अर्चना कर 22 फीट ऊंचा जाट लगाया जाएगा। 2 जुलाई तक आयोजित इस महायज्ञ में हवन पूजन के अलावा प्रतिदिन प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक में जटू ब्रह्म स्थान के पुजारी बच्चा दास, यज्ञ के आचार्य पंडित मधुसूदन दुबे, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.