श्री सोमनाथ मंदिर में राम-सीता विवाह प्रसंग
बरेली, मई 22 -- प्रभात नगर स्थित श्री सोमनाथ मंदिर में चल रही श्री राम कथा के सातवें दिन कथा वाचक सतगुरु शरण महाराज ने राम-सीता विवाह प्रसंग सुनाया। महाराज ने कहा कि राम-सीता विवाह धर्म और शक्ति का मेल है। उन्होंने बताया कि जनक की शर्त पर राम ने शिव धनुष भंग किया तो मिथिला में जय-जयकार गूंज उठी। मंडप में राम-सीता के साथ उर्मिला-लक्ष्मण, मांडवी-भरत, श्रुतिकीर्ति-शत्रुघ्न का विवाह भी संपन्न हुआ। कथा में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे। आयोजक प्रवीण अग्रवाल, अमित अग्रवाल, आशीष अग्रवाल सहित अमर सिंह, आशुतोष गोयल, यूजी रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.