श्री सियाराम नाम महायज्ञ सह मलमास मेला शुरू
मुजफ्फरपुर, मई 20 -- गायघाट। लोमा में बुधवार को श्री सियाराम नाम महायज्ञ सह मलमास मेले का शुभारंभ हुआ। इससे पहले कलश शोभायात्रा निकाली गई। 701 कन्याएं कटरा चामुंडा स्थान स्थित बागमती नदी में जलबोझी कर यज्ञ स्थल पहुंचीं। आयोजक अभिलाष शरण बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित कराया। आयोजन समिति के अध्यक्ष तिलेश्वर दास बाबा ने बताया कि अखिल विश्व कल्याणार्थ आयोजित महायज्ञ में गुरुवार से नौ दिनों तक अखंड रामधुन होगा। प्रत्येक दिन सुबह मे वेदी पूजन व रात्रि में वृंदावन धाम के कलाकार रासलीला की प्रस्तुति देंगे। कलश यात्रा में पूर्व मुखिया मनोज सहनी, अरुण सिंह, पैक्स अध्यक्ष मिंटू यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अशोक सिंह, मनोज पंडित, पंकज सिंह, अनिल सहनी, गोपाल राय, जितेंद्र पंडित आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.