लोहरदगा, मई 3 -- लोहरदगा, संवाददाता।श्री साईं सेवा संस्थान, बैंगलोर की रथ भारत वर्ष भ्रमण के दौरान लोहरदगा स्थित गुरुकुल शांति आश्रम लोहरदगा प्रांगण में स्वागत कर श्री साईं जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। मौके पर गुरुकुल के आचार्य शरचचंद्र आर्य ने ब्रह्मचारियों के साथ स्वागत किया। मौके पर गणपति बड़ाइक, विद्या बंधु शास्त्री, उदयकांत प्रसाद, रणजीत साहू, शीला देवी, सुमति कुमारी, रणजीत चौधरी, शशिकांत गुप्ता, कुश तिवारी मौजूद रहे। इससे पूर्व आरती और भजन के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। पलामू से चलकर आई संस्थान के सदस्य सिमडेगा जिला समिति को आवश्यक पत्रक प्रदान की। अब रथ गुमला, सिमडेगा और खूंटी में संस्थान के कार्यों एवं उद्देश्यों का प्रचार कर सदस्यों का मनोबल और सेवाएं देने के लिए प्रेरित करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.