काशीपुर, जून 20 -- जसपुर। श्री साईं पॉलिटेक्निक कॉलेज के 20 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट में चयन हुआ है। गुड़गांव स्थित एसकेएच मारुति लिमिटेड की टीम ने कॉलेज पहुंचकर मैकेनिकल ब्रांच के छात्रों की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार लिया, जिसके बाद 20 छात्रों का चयन किया गया। कॉलेज के चेयरमैन राजकुमार सिंह ने बताया कि कंपनी के एचआर सुरेश कुमार और उनकी टीम ने चयन प्रक्रिया संपन्न कराई। चयनित छात्रों में पवन, भूपेंद्र, मोनू, विपुल, ऋतिक, रोहन, हसन सहित 20 छात्र शामिल हैं। सभी चयनित छात्रों ने गुड़गांव स्थित कंपनी में ज्वाइन भी कर लिया है। छात्रों के चयन पर कॉलेज प्रबंधन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...