श्री साईं कॉलेज का शत-प्रतिशत परिणाम, अक्शा और सानिया रहीं अव्वल
काशीपुर, जुलाई 24 -- जसपुर। महुआडाबरा स्थित श्री साईं डिग्री कॉलेज का कुमाऊं विश्वविद्यालय की बीए और बीएससी अंतिम वर्ष की परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम रहा। बीए में अक्शा परवीन और बीएससी में सानिया परवीन ने कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए में अक्शा परवीन ने 73.72 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉप किया। शायमा हुसैन ने 71.72 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा तथा कहकशा परवीन ने 71.63 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। बीएससी में सानिया परवीन ने 67.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। रमशा नैयर ने 64.79 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और चांदसी जहां ने 63.84 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.