काशीपुर, जुलाई 23 -- जसपुर। महुआडाबरा के श्री साईं डिग्री कॉलेज का बीएससी एवं बीए फाइनल वर्ष का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। बुधवार को कुमाऊं विवि ने बीएससी एवं बीए फाइनल वर्ष का परीक्षाफल घोषित किया। इसमे श्री साईं शिक्षण संस्थान की बीए की अक्शा परवीन ने 73.72 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज टॉप किया। जबकि शायमा हुसैन 71.72 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे स्थान पर तो कहकशा परवीन 71.63 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। बीएससी में सानिया परवीन 67.83 प्रतिशत अंक लेकर अव्वल रही। रमशा नैयर 64.79 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे, चांदसी जहां 63.84 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर आई। चेयरमैन राजकुमार सिंह, निदेशक अवनीश चौहान, प्राचार्या देविका रावत, कौशल कुमार, अतुल शर्मा, डा. शैलजा, संदीप कुमार, नेहा दुबे, हंसिका, हरकेश सिंह, पूनम, नदीम, प्रवीण कुमार ने बधाई दी।

हिंदी हिन...