आगरा, नवम्बर 21 -- श्री साईंबाबा की पवित्र चरण पादुका दर्शन यात्रा आगरा पहुंचने जा रही है। यह भव्य एवं विशाल आयोजन 9 और 10 दिसंबर को प्रतापपुरा चौराहा के निकट द रमाना ग्रांड वैवाहिक स्थल पर होगा। आयोजन को भव्य बनाने के लिये दिल्ली से भजन गायक बुलाये गये हैं। संयोजक डॉ. अशोक रैना ने बताया दस दिसंबर को दिल्ली के मशहूर गायक पुनीत खुराना और वायस आफ इंडिया 2019 की फाइनलिस्ट निधि कोहली साईं भजन गायन करेंगी। इनके अलावा नौ दिसंबर को आगरा के जाने पहचाने भजन गायक मोहन शर्मा द्वारा साईं संध्या भजनों की प्रस्तुति की जाएगी। शुक्रवार को हुई समिति की बैठक में आयोजन को भव्य बनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में डॉ. अशोक रैना, नितिन कोहली, राजीव पोद्दार, दीपक बत्रा, संजय सत्यदेव, सचिन मित्तल, संजय अग्रवाल, वीके परिहार, एलएस बघेल आदि मौजूद रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.