मुजफ्फर नगर, अप्रैल 30 -- छपार। गांव छपार में पीठ बाजार में स्थित श्री सांई मंदिर का 14 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। श्रद्धालुओं ने साईं को भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया। रात्रि में मंदिर परिसर में जागरण का आयोजन किया जाएगा। एडवोकेट गौरव गुप्ता ने बताया कि बुधवार को साई मंदिर के स्थापना दिवस पर पूजा अर्चना की। इसके बाद प्रसाद वितरित किया। इस दौरान हेमन्त त्यागी, वंश त्यागी, आशु त्यागी, करण गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...