रांची, मार्च 1 -- रांची। रातू स्थित टिकरा टोली में रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा सह दवा वितरण शिविर लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अघोरेश्वर भगवान राम और बाबा गुरुपद संभव राम के पूजन से हुआ। डॉ. एसएन सिन्हा और डॉ. रंजन नारायण सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मुफ्त दवाइयां प्रदान कीं। इस सेवा कार्य में धर्मेंद्र कुमार सिंह और जितनंदन महतो सहित समूह के अनेक सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...