जमुई, जून 10 -- जमुई । एक प्रतिनिधि जिले के सुरेशपुरम स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के समक्ष निर्मित भव्य श्री सर्वदेव दिव्य धाम मंदिर में आगामी 18 जून से पांच दिवसीय महायज्ञ एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भगवान शिव सहित एक दर्जन से अधिक देवी-देवताओं की मूर्तियों में वैदिक विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन 22 जून को हवन, पूर्णाहुति, महाआरती एवं विशाल भंडारे के साथ होगा। धार्मिक महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। अत्याधुनिक प्रकाश व्यवस्था, भव्य सजावट, ध्वनि विस्तारक यंत्र, ढोल-नगाड़ा, ताशा एवं बाजा-गाजा की विशेष व्यवस्था की जा रही है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। आयोजन स्थल ...