रांची, जुलाई 23 -- रांची। श्री सरस सत्संग मंडल की 56वीं कांवर यात्रा 25 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे रांची-गोड्डा एक्सप्रेस से सुल्तानगंज के लिए रवाना होगी। इससे पूर्व 24 जुलाई को रात 8:00 बजे पिंजरा पोल स्थित भगवान दास काबरा के आवास पर भजन संध्या और जागरण का आयोजन किया जाएगा। संयोजिका राजकुमारी काबरा के नेतृत्व में 131 श्रद्धालुओं (31 महिलाएं और 100 पुरुष) का जत्था प्रस्थान करेगा। यात्रा के दौरान मदन सोनी व उनकी टीम द्वारा भक्तिमय भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। इस आयोजन में उदय शर्मा, गोकुल काबरा, राहुल अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, विनीता चांडक, राधिका काबरा, कृष्णा काबरा और सीमा अग्रवाल शामिल रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...