रिषिकेष, अप्रैल 26 -- श्री सत्य साईं स्वास्थ्य एवं शिक्षा ट्रस्ट ने एम्स रायपुर छत्तीसगढ़ से एमओयू किया है, जिसके तहत दोनों संस्थानों ने भविष्य में चिकित्सा अनुसंधान को लेकर एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। ट्रस्ट के चेयरमैन सी श्रीनिवास ने बताया कि यह समझौता केवल कागजी प्रक्रिया नहीं, बल्कि दिलों का मिलन है। उन्होंने विकसित भारत के लिए मजबूत स्वास्थ्य प्रणाली की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि श्री सत्य साईं संजीवनी रिसर्च फाउंडेशन द्वारा स्थापित बायो-बैंक और होमोग्राफ्ट वाल्व बैंक को इस साझेदारी का प्रमुख आधार माना जा रहा है। मध्य भारत के इस पहले होमोग्राफ्ट वाल्व बैंक में संग्रहित ऊतक और नमूनों का उपयोग जटिल रोगों के अध्ययन में किया जाएगा। अब तक 80,000 से अधिक सैंपल्स का संग्रह इस दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे भविष्य में सटीक और प्रभावी उपचा...