पाकुड़, मई 31 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री सत्य साईं धर्मशाला में रविवार को श्री सत्य साईं सेवा समिति महेशपुर की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पाकुड़ के डॉ़ देवकांत ठाकुर, डॉ़ मोहम्मद टीपू सुल्तान एवं डॉ़ सीताराम सिंह के द्वारा 150 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाईयां दी गई। इस संबंध में डॉ़ देवकांत ठाकुर ने बताया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। श्री सत्य साईं सेवा संगठन के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान संबंधित मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवा दी गई। उन्होंने बताया कि इस शिविर के माध्यम से गरीब एवं असहाय लोग इसका लाभ उठा सकते हैं। संबंधित सभी मरीजों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनसेवा के इस पावन कार्य को निरंतर जारी रखते हुए अब यह नि:शुल्क चिकित...