मुंगेर, मार्च 13 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। श्री सत्य साईं बाबा के 100वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में देशभर में एकता, प्रेम और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली गई "श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा" गुरुवार को जमालपुर के दौलतपुर पहुंची। आंध्र प्रदेश स्थित बाबा के आश्रम से निकली यह रथ यात्रा जब दौलतपुर चौक पहुंची, तो धर्मप्रेमियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। रथ के आगमन पर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में उपस्थित होकर "जय साईं राम" के जयकारे लगाने लगे।श्रद्धालुओं ने महाआरती कर रथ का भव्य स्वागत किया और बाबा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा की शुरुआत 24 अप्रैल 2025 को आंध्र प्रदेश स्थित बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.