सिमडेगा, दिसम्बर 10 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले में बढ़ी ठंड को देखते हुए श्री सत्य सांई सेवा संगठन के द्वारा बुधवार को कंबल का वितरण किया गया। संगठन के पदधारियों एवं सदस्यों ने सदर प्रखंड स्थित सांयपुर गांव में 30 जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। कार्यक्रम में तेली समाज के अध्यक्ष जगदीश साहू, जवाहर साल, कुंदन साव, मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संगठन के जिलाध्यक्ष गणपति बड़ाईक ने बताया कि इससे पूर्व भी कई गांवो में शिविर लगाकर कंबल का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि सत्य सांइ्र बाबा ने हमेशा अपने संदेश में मानव सेवा को सर्वोपरि बताया है और उन्ही के बताए गए मार्गो का अनुसरण करते हुए समाजिक कार्य किए जा रहे है। मौके पर रंजीत साहू सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.