वाराणसी, मार्च 10 -- श्री संकटमोचन में अर्पित होंगी आठ किलो की दो रजत ध्वजाएंवाराणसी। हनुमान जयंती पर 2 अप्रैल को काशी के मारवाड़ी समाज की ओर से संकटमोचन मंदिर में चांदी की दो ध्वजाएं अर्पित की जाएंगी। प्रत्येक रजतध्वजा का वजन करीब चार किलो होगा। दोनों ध्वजाएं समाज के लोगों के सहयोग से काशी में ही तैयार कराई जाएंगी। यह निर्णय श्रीहनुमान ध्वजा प्रभात फेरी समिति की सोमवार को श्रीनगर कॉलोनी स्थित होटल हरि विला में हुई बैठक में किया गया। समिति के अध्यक्ष कौशल शर्मा एवं कार्यक्रम संयोजक यतींद्र कथूरिया ने बताया कि चार किलो की एक ध्वजा संकटमोचन भगवान को अर्पित की जाएगी। वहीं दूसरी ध्वजा उनके प्रभु श्रीराम को समर्पित की जाएगी। हनुमान जयंती महोत्सव का 26वां संस्करण 19 मार्च से आरंभ होगा। इसमें सर्व वैश्य समाज के लोग शामिल होंगे। प्रतिदिन प्रात: 0...