हजारीबाग, मार्च 25 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड के चेचकपी पंचायत अंतर्गत ग्राम केवालू में इन दिनों भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर है। सात दिवसीय श्री श्री 108 श्री रुद्र महायज्ञ व शिव परिवार हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में प्रसिद्ध कथावाचिका साध्वी दीदी लक्ष्मी रामवाणी, वृंदावनधाम के कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। प्रवचन सुनने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महिला, पुरुष, बच्चे और युवा सभी भक्ति भाव से कथा श्रवण कर रहे हैं। कथा स्थल पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। वहीं यज्ञ समिति के द्वारा प्रत्येक दिन संध्या को भव्य भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचिका साध्वी दीदी लक्ष्मी रामवाणी के मुताबिक भक्ति से अपार शक्ति प्रदान होती है। इसलिए हम मानवों को समय निकाल कर प्र...