देवघर, मार्च 24 -- सारठ। प्रखंड क्षेत्र के बलथरा गांव के काली मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्री श्री 108 शिवशक्ति महायज्ञ से प्रखंड क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। वहीं यज्ञ मंडप के निकट यज्ञ कमेटी द्वारा स्थापित विभिन्न देवी देवताओं की आकर्षक प्रतिमा श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इन प्रतिमाओं में अर्द्धनारीश्वर, भगवान शिव, माता पार्वती, राधा कृष्ण, गणेश,वीर हनुमान आदि देवी-देवता की पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालुओं को देखा जा रहा है। शिवशक्ति महायज्ञ में प्रतिदिन भागवत कथा के साथ-साथ रात्रि में सुप्रसिद्ध भजन गायिका द्वारा भजन कीर्तन आदि कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। जिसमें काफी संख्या में महिला-पुरुष भक्तगण कथा पंडाल में पहुंच कर भक्ति रस में सराबोर हो रहे हैं। इस अवसर पर यज्ञ समिति द्वारा श्रद्धालुओं को ठहरने व...