किशनगंज, मार्च 18 -- टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बैगना पंचायत के महुआ गांव में मंगलवार को श्री श्री 108 अखंड महा रूद्र यज्ञ के आयोजन को लेकर भव्य कलश एवं शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर सैकड़ों महिलाएं, युवतियां एवं युवा पीतांबर वस्त्र धारण कर श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा यज्ञ स्थल महुआ से प्रारंभ होकर गड़गांव, गिल्हनी, रहमतपुर होते हुए सुहिया शिव मंदिर चौक पहुंची। वहां से श्रद्धालु सुहिया स्थित रेतुआ नदी के तट पर पहुंचे, जहां विधि-विधान एवं पूजा-पाठ के साथ जल भरने की प्रक्रिया संपन्न हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने पवित्र जल को कलश में भरा और पुन: शोभा यात्रा के रूप में सुहिया हाट, आमबाड़ी, रहमतपुर और गि...