गिरडीह, मार्च 7 -- तिसरी। तिसरी प्रखंड के पिपराटांड़ गांव में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में श्री श्री 1008 हनुमान प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 21 मार्च से शुरू होनेवाले महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण को लेकर पिपराटांड़ सहित कुड़ियामो, रतनगरुड़ा आदि गांवों की बड़ी संख्या में महिला-पुरुष नवनिर्मित मंदिर के पास इकट्ठा हुए। इस दौरान पुजारी और भक्तों द्वारा पूरे विधि विधान से पूजा-पाठ करके ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। महायज्ञ समिति के अध्यक्ष प्रकाश यादव ने बताया कि पिपराटांड़ गांव में यहां के ग्रामीणों के सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है। नवनिर्मित मंदिर में श्री श्री 1008 हनुमान प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 21 से 25 मार्च तक पांच दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ के दौरान हर द...