श्री श्री 1008 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन कई कार्यक्रम
कोडरमा, जून 18 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। यज्ञ समिति संग्रामडीह के तत्वावधान में श्री श्री 1008 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन गुरुवार को मंडप पूजन, बेदी पूजन पाठ, अभिषेक और कथा का आयोजन किया गया। यहां आयोजित यज्ञ परिक्रमा में हजारों की संख्या में महिला और पुरुष शामिल हो रहे हैं। यज्ञ स्थल के समीप विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमाएं सजाई गई हैं। इधर देर शाम को वृंदावन से आई दीदी दिव्यांशी जी का प्रवचन आयोजित हुआ। इस दौरान ज्ञान की गंगा में आसपास के श्रद्धालु शामिल हुए। इसके एक दिन पूर्व नवनिर्मित मंदिर से 601 महिलाएं कलश लेकर गाजेडीह उत्तर वाहिनी तालाब से जल भरकर पुतो, गाजेडीह, बांदेडीह, बिच्छी पहरी, अंबाटांड सहित अन्य गांव से होकर पुन: मंदिर पहुंची। श्रद्धालु भक्त गीत और गाजे बाजे के साथ रमे नजर आए।कलश यात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.