जमुई, मार्च 7 -- सिमुलतला, निज संवाददाता प्राकृतिक के सौंदर्य से लिपटे मिनी शिमला के नाम से चर्चित सिमुलतला की पावन धरती पर आयोजित होने वाला श्री श्री 1008 शिवशक्ति महायज्ञ के खुशबू से सिमुलतला श्रद्धा और भक्ति का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है। इस भव्य आध्यात्मिक महोत्सव में सम्मिलित होने वाले भक्तों का इंतजार अब समाप्त होने वाला है, क्योंकि क्योंकि श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि जी महाराज (दक्षिण कालीपीठ हरिद्वार के पीठाधीश्वर) आज सिमुलतला पहुंच रहे हैं। वे आगामी 17 मार्च तक सेवाधाम में रहकर अपने सानिध्य में महायज्ञ का अनुष्ठान संपन्न कराएंगे और इसके उपरांत ही हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे। प्राकृतिक के सौंदर्य और चीरती पहाड़ों , हसीन वादियों के बीच स्थित सिमुलतला के पावन धरा पर महायज्ञ की विशालता को देखते हुए जिला और अन...