चतरा, मार्च 13 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। धनखेरी पँचायत के शेरद गांव में श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ सह हनुमान एवं शिवपुराण महाकथा को लेकर कलश सह शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कलश सह शोभायात्रा यज्ञमंडप से निकलकर इटखोरी चौक होते हुए बाजे गाजे के साथ भद्रकाली मंदिर के उत्तरवाहिनी नदी पहुची जहां यज्ञाचार्य के रूप में बनारस से आये आचार्य सह प्रवचनकर्ता पूज्य आचार्य महाराज कृष्ण शास्त्री जी समेत अन्य ब्राम्हणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया ततपश्चात पुन: कलश सह शोभायात्रा यज्ञमंडप पहुँची जहां यज्ञमंडप में कलश को स्थापित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिप सदस्य श्री मति सरिता देवी उप प्रमुख संजय गुप्ता महायज्ञ कमिटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता सचिव सतेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजय साव समेत अन्य हज़ारों उपस्थित थे । ...