धनबाद, अप्रैल 3 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा के फुलारीटांड़ बस्ती में आयोजित चार दिवसीय श्री श्री हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव गुरुवार को संपन्न हो गया। पुर्णाहुति में मुख्य यजमान मन्तोष मिश्रा संग धर्मपत्नी बेबी देवी ने विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद हवन किया। पुर्णाहुति के उपरान्त भव्य महाभंडारा का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं नें महाप्रसाद ग्रहण किया। महोत्सव को सफल बनाने में हनुमान मंदिर समिति के सदस्यों के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों की भूमिका सराहनीय रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.