रामगढ़, मार्च 14 -- गोला, निज प्रतिनिधि। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति गोला की बैठक शनिवार को मंदिर परिसर में अध्यक्ष कपिल प्रसाद अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चैती दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन को लेकर विचार विमर्श की गई। वर्तमान में मंदिर के नव निर्माण को देखते हुए प्रतिमा निर्माण, पंडाल व विद्युत सजावट की रूपरेखा तय की गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के साथ प्रतिमा स्थापित कर भव्य रूप से चैती दुर्गा पूजा मनाई जाएगी। कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आरंभ होगा। प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा। समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से मंदिर निर्माण व पूजा के आयोजन में बढ़ चढ़कर सहयोग करने की अपील की है। बैठक में सचिव सनत कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष सुशील कुम...