जमशेदपुर, मई 29 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर लोको कॉलोनी में आयोजित सात दिवसीय श्री श्री शीतला माता पूजा महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को भक्तिनमय वातावरण में ललिता सहस्रनामम पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडाल पहुंचे और माता की आराधना में शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिामय हो उठा। महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से ललिता सहस्रनामम का पाठ कर माता से सुख, शांति और समूद्धि की कामना की। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- भक्तों ने किया मां ललिता देवी का दर्शन वहीं देर शाम को माता की विशेष आरती की जाएगी।जिसमें श्र...